तेरी कृपा से मैया हर काम हो गया

पारंपरिक
श्री राम भजन दुर्गा भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कृपा से मैया हर काम हो गया,

काम तूने किया मेरा नाम हो गया....

वक्त आते रहे वक्त जाते रहे,

तन के जख्म तो हमको सताते रहे,

तुमने मरहम लगायी आराम हो गया,

जख्म तूने भरे मेरा काम हो गया,

काम तूने किया मेरा नाम हो गया......

झोली भरती है तू ध्यान रखती है तू,

अपने भक्तो की चिंताए हरती है तू,

खुशिया तुमसे मिली सब खुशहाल हो गया,

दर्द तूने हरे मेरा काम हो गया,

काम तूने किया मेरा नाम हो गया......

तेरी चौखट पे हर कोई सजदा करे,

तू है ममता मई सबसे पे रहमत करे,

जो भी चरणों का तेरे गुलाम हो गया,

पहले गुमनाम था अब तो नाम हो गया,

काम तूने किया मेरा नाम हो गया.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।