श्री राम जहाँ होंगे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज – जब हम जवां होंगे

श्री राम जहाँ होंगे, हनुमान वहां होंगे,

दोनों जहाँ होंगे, वहां कल्याण करेंगे,

हर काम बनेंगे, श्री राम जहाँ होंगे.......

श्री राम का जो भी, ध्यान लगाएगा,

बालाजी के दर्शन, वो ही पाएगा,

प्रभु राम की भक्ति से, तुम्हे हनुमान मिलेंगे,

कल्याण करेंगे, श्री राम जहाँ होंगे.....

भैरव बाबा प्रेत राज, की शक्ति से,

संकट कट जाते, बाला की भक्ति से,

मुश्किल सभी की, बालाजी आसान करेंगे,

कल्याण करेंगे, श्री राम जहाँ होंगे.......

डरते नहीं जो संकट से गर तिरो से,

बंध जाते यहाँ, आकर वो जंजीरो से,

मिट जायेंगे जो दुष्ट, यहाँ अभिमान करेंगे,

बेमौत मरेंगे, श्री राम जहाँ होंगे......

बड़े ही सच्चे, मेहंदीपुर के बालाजी,

बड़े दयालु अंजनी माँ, के लाला जी,

बैरागी पुरे सब के, ये अरमान करेंगे,

कल्याण करेंगे, श्री राम जहाँ होंगे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।