खाटू वाले श्याम तेरा सब पर बड़ा ही एहसान है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम तेरा सब पर बड़ा ही ऐहसांन है,

हार कर आता जो भी, एकबार, लेता उसे संभाल है.....

एक ना एक दिन हम भी तो हारे ही तो थे,

श्याम के सीवा दिखा ना था मुझको किनारा,

अंत मे मैं भी तो आया हू, तेरे इसी दर पे,

खाटू वाले श्याम तेरा सब पर बड़ा ही ऐहसांन है....

खाटू वाले तुमको तो सौप दी ये जीवन की नईया,

इस जीवन मे क्या होगा नही जनता मैं भगवन्,

जो भी होगा बस उसमे तुम अपनी कृपा देना,

खाटू वाले श्याम तेरा सब पर बड़ा ही ऐहसांन है....

बाबा हम तो अज्ञानी है, ज्ञान दे दो हमें,

लेकिन इतना ही देना कि आपके लायक रहूँ मैं,

कुछ दो या ना दो लेकिन अपने गले लगा लो मुझे,

खाटू वाले श्याम तेरा सब पर बड़ा ही ऐहसांन है....

गलती मुझसे बहुत हुई है छमा माँगता हू मैं,

आपकी कृपा से तो सदमार्ग पे हू मैं,

"सत्यम "कहता है आपसे साथ ना छूटे तुमसे,

खाटू वाले श्याम तेरा सब पर बड़ा ही ऐहसांन है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।