शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है,

हल सारे दिल के सवाल कर देती है......

इस दुनिया की जान मेरी माई,

हम सब की है पहचान मेरी माई,

बड़ी है दयालु कोई इसका ना सानी है,

दानियो में दानी मेरी मैया महारानी है,

दुखियो को माँ खुशहाल कर देती है,

शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है,

हल सारे दिल के सवाल कर देती है......

ममता का भंडार मेरी माई,

इस जीवन का सार मेरी माई,

माँ ही सरमत है सब की मंसूर है,

माँ ही अजमत है और सब की कोहिनूर है,

खुशियों माई खुशहाल कर देती है,

शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है,

हल सारे दिल के सवाल कर देती है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।