खाटूवाले की हर बात निराली है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटूवाले की हर बात निराली है,

जो भी दर पे आये करता रखवाली है,

मेरा श्याम धणी, खाटू श्याम धणी.....

तेरे तीन बाण ने तो इतिहास बना डाला,

मुरली वाले ने भी बंसी वाले ने भी अपना नाम लुटा डाला,

मेरा श्याम धणी, खाटू श्याम धणी.....

मुझे वचन मोरवी माँ मैं हारे का सहारा रहूँगा,

जो भी दर पे आएगा मैं उसके पाप हारूंगा,

मेरा श्याम धणी, खाटू श्याम धणी......

अरविन्द भी दर तेरे सब हार के आया है,

मेरे श्याम कृपा करना खाटू वाले कृपा करना मुझे तेरा सहारा है,

मेरा श्याम धणी, खाटू श्याम धणी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।