ये तेरा करम है भोले मेरी बात जो बनी है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

ये तेरा करम है भोले मेरी बात जो बनी है,

ये तेरा करम है भोले मेरी बात जो बनी है,

हुए तेरे मुरीद हम है मेरी बात जो बनी है......

मुझे खाक से उठाके फ़लक पे बिठा दिया है,

किस्मत का खोटा सिक्का तूने चला दिया है,

ये रहमत क्या कम है भोले मेरी बात जो बनी है,

ये तेरा करम है भोले मेरी बात जो बनी है......

मेरी जिंदगी ये भोले पहले नही थी आसान,

दर तेरे जब से आया पलटा दिया है पासा,

तेरे दर्शन में दम है भोले मेरी बात जो बनी है,

ये तेरा करम है भोले मेरी बात जो बनी है........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।