हर पल नाम जपूं मैं तेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर पल नाम जपूं मैं तेरा,

पल पल नाम जपूं मैं तेरा,

मन मंदिर में छवि हो तेरी,

सुमिरन भजन करूं मैं तेरा,

प्रभु तुम दुनियां के रखवारे,

सब की बिगड़ी बनावन वारे,

दुखियारा है ऐ जग सारा,

तुम बिन जग में न कोई सहारा,

दीन जनों के तुम रखवारे,

कृपा करो हे पालनहारे,

विनती यही है प्रभु मेरी,

दया करो प्रभु दीनानाथ,

हर पल नाम जपूं मैं तेरा,

पल पल नाम जपूं मैं तेरा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।