श्याम देते हो उसको सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम देते हो उसको सहारा,

सच्चे मन से है जिसने पुकारा,

बाबा देते हो उसको सहारा,

श्याम देते हो सबको सहारा.......

खाटूवाले श्याम.... साँचा तेरा धाम

तेरा सहारा श्याम सच्चा सहारा,

हर कश्ती का श्याम तू ही किनारा,

तेरी चौखट पे जो कोई आया,

मिलता है तुमसे उसको सहारा,

श्याम देते हो उसको सहारा,

बाबा देते हो उसको सहारा......

तेरे नाम के गुण मैं भी गाऊं,

लेके सहरा भव से तर जाऊं,

मेरे सर पर सदा हाथ रखना,

देना बाबा हमेशा सहारा,

श्याम देते हो उसको सहारा,

बाबा देते हो उसको सहारा......

खाटूवाले श्याम... साँचा तेरा धाम

तेरे नाम की है रटना लगाईं,

दरस दिखाने में देर क्यों लगाईं,

देदो दर्शन हे शीश के दानी,

तुमसे होता है सबका गुज़ारा,

श्याम देते हो उसको सहारा,

बाबा देते हो उसको सहारा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।