मेरी सूख गई तुलसा राधा रानी के बिना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना,

पानी के बिना राधा रानी के बिना......

ताजा पानी की भरी ए बाल्टी,

न्हावै ण श्याम राधा रानी के बिना,

मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना,

पानी के बिना राधा रानी के बिना.....

पाट पटंबर टरसी की धोती,

पहरै ना श्याम राधा रानी के बिना,

मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना,

पानी के बिना राधा रानी के बिना......

घिस घिस चन्दन भरी कटोरी,

तिलक ना लावै राधा रानी के बिना,

मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना,

पानी के बिना राधा रानी के बिना......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।