तू माने या ना माने मेरे कान्हा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

फ़िल्मी तर्ज - तू माने या ना माने मेरे यारा

तू माने या ना माने मेरे कान्हा,

दिल तेरे बिना नईयो लगदा,

तुझे छोड़ के कही नईयो जाना,

दिल तेरे बिना नईयो लगदा,

तू माने या ना माने....

अंखिया लड़ी मेरी तुझ से कन्हैया,

एक भर धर ले तू मेरी बैया,

तेरे बिना मेरा कोई ना ठिकाना,

दिल तेरे बिना नईयो लगदा,

तू माने या ना माने....

मुस्कान तेरी मुझे पागल कर गयी,

तिरछी नजरिया घायल कर गयी,

तूने किया मुझे मुझसे बेगाना,

दिल तेरे बिना नईयो लगदा,

तू माने या ना माने....

सांसो के तारो में तेरी ही सरगम,

हर पल नाम तेरा लेती है धड़कन,

हो तेरा बन गया मै तो दीवाना,

दिल तेरे बिना नईयो लगदा,

तू माने या ना माने....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।