जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा

जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले,

दिल ना लगे हमारा,तबसे ओ मुरलीवाले.....

दाता दयालु तुमसा मिलता है अब कहाँ पे,

खुशियों से भरता झोली बिन मांगे ही यहाँ पे,

करता है तू करिश्मा दुनिया से भी निराले,

जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले......

लागी लगन है ऐसी, हर पल जो तड़पाये,

दीदार बिन हमारे दिल को ना चैन आये,

ये रोग है पुराना इस से हमें बचाले,

जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले......

हर चीज़ में मुझे दी बड़ी बरकतें ओ कान्हा,

दे दी जमाने भर की खुशियां मुझे ओ कान्हा,

तेरे प्यार का हूँ भूखा सुनले ओ मुरलीवाले,

जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।