तेरी कृपा से ही मैं गुण तेरे गाता हूं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कृपा से ही मैं गुण तेरे गाता हूं,

सेवा मिलती उससे परिवार चलाता हूं......

दीनो का बंधु है हारे का साथी है,

हर बुझते दीपक की तूही तो बाती है,

अपने दिल की बाते बस तुम्हे सुनाता हु,

सेवा मिलती उससे परिवार चलाता हूं.....

कलियुग में गर तुझसा दातार नही होता,

ये बेड़ा गरीबों का कभी पार नहीं होता,

पग पग पर मैं तुझको मेरे संग में पाता हूं,

सेवा मिलती उससे परिवार चलाता हूं......

तेरी कृपा बाबा बस यूंही मिलती रहे,

तेरा नाम ले लेकर मेरी गाड़ी चलती रहे,

कहे श्याम शूकर तेरा हर रोज मनाता हूं,

सेवा मिलती उससे परिवार चलाता हूं......

Singer - Pravesh साहू

Lyrics- Shyam Agrwal

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।