श्याम चंदा है श्यामा चकोरी बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,

बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी.......

श्याम रसिया है श्यामा रसीली,

कृष्ण छलिया है राधा शर्मीली,

कृष्ण काला है राधा है गोरी,

बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी,

श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,

बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी.......

दोनों में प्रेम कितना है ज्यादा,

राधा मोहन है मोहन है राधा,

कृष्ण मन का मधुप राधा भोरी,

बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी,

श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,

बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी.......

कृष्ण गोपाल गोकुल का राजा,

ब्रिज कि सरकार है रानी राधा,

जीवे जीवे इन दोनों की जोड़ी,

बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी,

श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,

बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।