मुक्ति का कोई तु जतन कर ले

पारंपरिक
विष्णु भगवान भजन विष्णु भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

मुक्ति का कोई तु जतन कर ले,

रोज थोड़ा थोड़ा हरि का भजन कर लें......

भक्ति करेगा तो बड़ा सुख पायेगा,

भक्ति से आत्मा का मैल छुट जायेगा,

आत्मा के साथ साथ मन कर लें,

रोज थोड़ा थोड़ा.....

संगत कर अच्छे लोगों की,

दवा मिल जायेगी सब रोगों की,

जिन्दगी को अपनी चमन कर लें,

रोज थोड़ा थोड़ा......

जग के अंधेरे से बाहर निकलकर,

य़े बन्दे तु हरि गुण गाकर,

आत्मा से हरि का मिलन कर लें,

रोज थोड़ा थोड़ा....

मुक्ति का कोई तु जतन कर ले,

रोज थोड़ा थोड़ा हरि का भजन कर लें......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।