श्याम तेरी सांवरी सूरत पे मर मिट जाउंगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरी सांवरी सूरत पे मर मिट जाउंगी,

तेरी हो गयी श्याम सजन तुझपर लुट जाउंगी......

तेरी बिन ओ श्याम सांवरिया तड़प तड़प मर जाऊ,

देखू श्याम सलोनी सुरत चैन कभी मै पाऊ,

तेरे दरश लगन लगाकर जुट जाउंगी,

श्याम तेरी सांवरी सूरत पे मर मिट जाउंगी,

तेरी हो गयी श्याम सजन तुझपर लुट जाउंगी......

अपनी मुझे बनाले प्यारी तू मन मेरा प्यारा,

बीते सारी उम्र तेरे संग होवे मेरा गुजारा,

दुनिया रूठे मुझसे मै भी रूठ जाउंगी,

श्याम तेरी सांवरी सूरत पे मर मिट जाउंगी,

तेरी हो गयी श्याम सजन तुझपर लुट जाउंगी......

तू मेरा है मै तेरी हु मुरली वाले कान्हा,

ऐसी प्रीत जगादे दिल में जाने सारा जमाना,

दुनिया छुट जाये मुझसे मै भी छुट जाउंगी,

श्याम तेरी सांवरी सूरत पे मर मिट जाउंगी,

तेरी हो गयी श्याम सजन तुझपर लुट जाउंगी......

चूर रहू मै पागलपन में मस्ती की मस्तानी,

भले हुकम ना बोले मुझसे बोले जोर जिठानी,

सास ननद के आतम से मै घुट घुट जाउंगी,

श्याम तेरी सांवरी सूरत पे मर मिट जाउंगी,

तेरी हो गयी श्याम सजन तुझपर लुट जाउंगी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।