जब से दाता मैंने तेरा नाम लिया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब से दाता मैंने तेरा नाम लिया है,

धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है.....

जिन्दगी में मैंने बड़े दुःख उठाये है,

अब आप की शरण में प्रभु हम आये है,

मिट गयी तकलीफ अब आराम हुआ है,

धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है......

तेरे बिना दाता मेरा कोई नहीं है,

तेरे दर बिना अब कोई ठौर नहीं है,

मेरी हर खुशी का इंतजाम हुआ है,

धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है.....

कौन करे प्रभु कोई किसी के लिए,

जितना तूने कर दिया मेरे लिए,

मिट गई तकलीफ अब आराम हुआ है,

धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है......

यह तो सच्चा सौदा है मेरे श्याम का,

सारे जग से ऊंचा दर मेरे श्याम का,

मैंने भी तो श्याम तेरा नाम लिया है,

धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।