मेरी बिगड़ी बनाने वाला एक तू है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरी किस्मत जगाने वाला,

एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम....

तेरे सिवा श्याम मै तो किसी को ना जानू,

दिन और रात मै तो गुण तेरे गाऊ,

मुझे अपना समझने वाला मुझे गले से लगाने वाला,

एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम.....

तेरी दया से मेरा चलता गुजारा,

जब भी दुखो ने घेरा तुमको पुकारा,

मेरे दुखड़े मिटाने वाला आनंद बरसाने वाला,

एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम......

अब तक निभाया है तो आगे भी निभाना,

बिच मझधार में तू छोड़ मत जाना,

मेरी नैया चलाने वाला रामा का तू ही रखवाला,

एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।