मै तो मुरली वाले का दिल से गुलाम हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

फ़िल्मी तर्ज - तेरी मोहब्बत ने दिल में मक़ाम कर दिया

मै तो मुरली वाले का दिल से गुलाम हो गया,

मैंने भी अपना दिल ये श्याम के नाम कर दिया,

मै तो मुरली वाले का दिल से गुलाम हो गया....

दर दर पे तू भटकता था कभी गिरता संभलता था,

तूने मुझको थाम लिया जब से श्याम का नाम लिया,

तेरे चरणों में मेरा ही मुकाम हो गया,

मै तो मुरली वाले का दिल से गुलाम हो गया,

मैंने भी अपना दिल ये श्याम के नाम कर दिया,

मै तो मुरली वाले का दिल से गुलाम हो गया.....

तेरी मूरत प्यारी है जिसकी दुनिया दिवानी है,

मै भी दर पे आऊंगा तेरा दर्शन पाउँगा,

तेरा दर्शन पाकर मेरा मन ये धन्य हुआ,

मै तो मुरली वाले का दिल से गुलाम हो गया,

मैंने भी अपना दिल ये श्याम के नाम कर दिया,

मै तो मुरली वाले का दिल से गुलाम हो गया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।