हरिजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना

पारंपरिक
विष्णु भगवान भजन विष्णु भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

लागी लगन मत तोड़ना

हरिजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना

प्रभुजी मेरी....

गृहस्थी बसायी मैंने तेरे ही नाम की,

मेरा भरोसा मत तोड़ना,

हरिजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना.....

जल है गहरा नाव पुरानी,

बिच भंवर मत तोड़ना,

हरिजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना.....

तू ही मेरा सेठ है तुही साहूकार है,

ब्याज पे ब्याज मत जोड़ना

हरिजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना.....

दास की बिनती दाता सुन लिजो,

हाथ पकड़ मत छोड़ना,

हरिजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।