मुरली वाले मुरली बजा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुरली वाले... मुरली बजा...

तेरी ग्वाले बुलाते है,

राधा को तू नचा.....

वृन्दावन सुना गोवर्धन सुना,

श्याम बिना संसार सुना,

श्याम के मिलन से फुल खिले मन से,

ब्रिजधाम लागे सुहाना,

कन्हैयाजी आओ ना देर लगाओ,

बेचैन गोकुल वाले,

मुरली वाले.....

सुनले दिवानी मेरी राधा राणी,

क्यों प्रीत हम से लगायी,

ओ श्याम रसिया बन के तू छलिया,

क्यों चैन मेरा चुराया,

सुनो मेरी राधा तेरे बिन मै आधा,

ये जाने प्रेम रोग वाले,

मुरली वाले.....

तू सबका दाता भाग्य विधाता,

गिरिराज कृष्ण मुरारी,

तू है ब्रिज राणी तू है महारानी,

न्यारी है शक्ति तुम्हारी,

हे गिरधरजी आओ ये महिमा दिखाओ,

चले आओ द्वारका वाले,

मुरली वाले.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।