घर घर में बस रहा है मेरा श्याम खाटू वाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

घर घर में बस रहा है मेरा श्याम खाटू वाला,

मेरा श्याम खाटू वाला मेरा श्याम लीले वाला,

लीला है इसकी न्यारी हारे का है सहारा,

घर घर में बस रहा है मेरा श्याम खाटू वाला....

जो हार कर है आया उसको दिया सहारा,

मैं भी हार गया हूं मुझको भी दो सहारा,

घर घर में बस रहा है मेरा श्याम खाटू वाला....

तेरी एक झलक को बाबा हम सब ही हैं तरसते,

उस एक झलक ने बाबा मेरी जिंदगी को तारा,

घर घर में बस रहा है मेरा श्याम खाटू वाला....

मोह माया के जगत में उलझा हुआ हूं बाबा,

मुझे चरणों से लगा लो मेरा श्याम मुरली वाला,

घर घर में बस रहा है मेरा श्याम खाटू वाला.....

खाटू में जो भी आया उसे रास्ता दिखाया,

तेरे खाटू की यह माटी गाय तेरा फसाना,

घर घर में बस रहा है मेरा श्याम खाटू वाला......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।