जरा धीरे से बजाना बंसी बजाने वाले

मीरा बाई
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जरा धीरे से बजाना बंसी बजाने वाले,

मुरली सुनाने वाले बंसी बजाने वाले.....

हातो में लकड़ी कांधे कमलिया,

गाऊआ चराने वाले बंसी बजाने वाले,

मुरली सुनाने वाले बंसी बजाने वाले....

मोर मुकुट पीताम्बर शोभे,

गोकुल में रहने वाले बंसी बजाने वाले,

मुरली सुनाने वाले बंसी बजाने वाले.....

मीरा के प्रभु गिरिधरनागर,

कालिया मंथन वाले बंसी बजाने वाले,

मुरली सुनाने वाले बंसी बजाने वाले......

जरा धीरे से बजाना बंसी बजाने वाले,

मुरली सुनाने वाले बंसी बजाने वाले.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।