सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जो तू मिटाना चाहे जीवन की तृष्णा,

सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा कृष्णा.....

कृष्ण नाम पावन पावन कृष्ण नाम प्यारा प्यारा,

जो ना बोले कृष्णा कृष्णा जग से ओ हारा हारा,

मन का मिटे अंधियारा बोल कृष्णा कृष्णा,

सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा कृष्णा.....

जिसको मिली ना पीड़ा सुख का मरम क्या जाने,

जो न ध्यावे कृष्णा कृष्णा निज का धरम क्या जाने,

चाहे अगर हो उजियारा बोल कृष्णा कृष्णा,

सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा कृष्णा.....

छोड़ दे भटकना दरदर तोड़ दे अहम का डेरा,

भूल जा जगत के वैभव जग है दुःख का डेरा,

फिरता है मारा मारा बोल कृष्णा कृष्णा,

सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा कृष्णा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।