जीवन की गाड़ी चली जा रही है

पारंपरिक
विष्णु भगवान भजन विविध भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

जीवन की गाड़ी चली जा रही है,

उतरने की मंजिल करीब आ रही है.....

काले काले बाल तेरे सफेद हुए हैं,

आंखों से कुछ भी दिखता नहीं है,

सुनने की शक्ति चली जा रही है,

उतरने की मंजिल करीब आ रही है....

जिभ्या तेरा साथ देती नहीं है,

हरि नाम को तुझे पता नहीं है,

हाथों से दान देना सोचा नहीं है,

उतरने की मंजिल करीब आ रही है.....

काया तेरा साथ देती नहीं है,

माया तेरे से छुट्टी नहीं है,

पैरों की शक्ति चली जा रही है,

उतरने की मंजिल करीब आ रही है.....

झूठ कपट छल और परनिंदा,

इनको छोड़ दे मंजिल यही है,

भजले गुरु को तेरी मुक्ति यही है,

उतरने की मंजिल करीब आ रही है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।