तेरा बालाजी सरकार बाजे डंका मेहंदीपुर में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हो तेरा बालाजी सरकार बाजे डंका मेहंदीपुर में,

डंका बाजे मेहंदीपुर में, तेरा नाम बड़ा कलयुग में,

कटे संकट तेरे द्वारे भवसागर से तू तारे,

हो तेरी हो रही जय जयकार बाजे डंका मेहंदीपुर में.....

तेरे नाम की लागे अर्जी ना चले किसी की मर्जी,

तेरी महिमा अपरंपार बाजे डंका मेहंदीपुर में,

यह दूत बड़े बेदर्दी मेरी तबाह जिंदगी कर दी,

बाबा कर दो बेड़ा पार बाजे डंका मेहंदीपुर में.....

मेरे बाबा घोटे वाले तुम ही मेरे रखवाले,

मेरे सिर पर रख दो हाथ बाजे डंका मेहंदीपुर में,

हो तेरा बालाजी दरबार बाजे डंका मेहंदीपुर में......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।