करले तू शिव की भक्ति

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

करले तू शिव की भक्ति,

तेरे कौन काम आयेंगा,

ना दुनिया साथ जाएगी,

ना फोन काम आयेगा……….

तेरा पूरा शरीर रो रो के मर जायेगा,

तू दिल की बात किसी से ना कह पायेगा,

धन दौलत महा शौहरत से चाहकर भी तू,

खुद अपने आप को महसूस ना कर पायेगा,

ना एफ डी काम आएगी ना लोन काम आयेगा,

ना दुनिया साथ जाएगी ना फोन काम आयेगा………

यही सच्चाई है जीवन के आखरी पल की,

तुझे याद आएगी घडिया तेरे बीते कल की,

चाह कर साथ ना दे पायेगा तेरा कोई,

शिव की भक्ति ही काम आएगी बीते पल की,

भक्ति के मीठे पल का तुझे मौन याद आयेगा,

ना दुनिया साथ जाएगी ना फोन काम आयेगा……

अभी भी वक्त है शिव को बसा ले तू मन में,

कोई भी कुछ ना पा सका है इस जीवन में,

महा ज्ञानी महादानी तू है भोले शंकर,

मांग करभिक में भक्ति को भर लू दामन में,

जो तू साथ देगा ओ कौन दे पायेगा,

ना दुनिया साथ जाएगी ना फोन काम आयेगा…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।