तूने इतना दिया बनवारी मैं तो मालामाल हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तूने इतना दिया बनवारी ओ बांके बिहारी,

के मैं तो मालामाल हो गया,

मेरे मोहन सुनो मैं मालामाल हो गया....

एक मैं हूं कभी शुक्रिया ना किया,

एक तुम हो कि रहमत किए जा रहे,

तूने इतना दिया बनवारी.....

मैं हूं खता पे खता कर रहा,

एक तुम हो के माफी दिए जा रहे,

मेरे प्यारे सुनो मैं मालामाल हो गया,

मेरे मोहन सुनो मैं मालामाल हो गया.....

मैंने माना कि मैं तो गुनहगार हूं,

मैं गुनहगार हूं मैं खतावार हूं,

काम नेकी का कोई किया ही नहीं,

आप फिर भी सहारा दिए जा रहे.....

तेरी रहमत के चर्चे हुए हैं बहुत,

गम के मारे हुए खुश हुए हैं बहुत,

मेरे विश्वास को तूने ही भर दिया,

मैं तो नाचीज हूं तूने क्या कर दिया.....

मैं हूं इतना बड़ा भाग्यशाली,

हो बांके बिहारी आपने तो निहाल कर दिया,

तूने इतना दिया बनवारी ओ बांके बिहारी,

के मैं तो मालामाल हो गया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।