क्या भरोसा है इस जिंदगी का

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

क्या भरोसा है इस जिंदगी का,

साथ देती नहीं ये किसी का.....

सांस रुक जाएगी चलते चलते,

शमा बुझ जाएगी जलते जलते,

नाम रह जाएगा आदमी का,

साथ देती नहीं ये किसी का.....

हम रहेंगे ना दुनिया रहेगी,

दासता अपनी दुनिया कहेगी,

फ़र्ज़ पूरा करो ज़िन्दगी का,

साथ देती नहीं ये किसी का.....

रूठ जाएंगे सब रिश्ते नाते,

रह जाएगी दुनिया ये सारी,

साथ जाए ना नाता किसी का,

साथ देती नहीं ये किसी का.....

नाम जप लो हरी का ये प्यारा,

तेरे जीवन का ये ही सहारा,

ना मिलेगा ये जीवन दोबारा,

साथ देती नहीं ये किसी का.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।