तेरे दर पे मै हू आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर पे मै हू आया तूने मुझको है अपनाया,

जब पड़ी जरूरत तेरी तूने तब तब साथ निभाया.....

दुनिया से माँगा सहारा, दुनिया ने मुझे ठुकराया,

लगने लगा व्यर्थ है जीवन, जग में आऊ ना मै दुबारा,

इक आस जगी इस दिल मे, देगा वो हमें सहारा,

जब पड़ी जरूरत तेरी.....

मैं हार गया था बाबा, मुझे दिखा ना कोई सहारा,

तेरा नाम सुन कर बाबा आया था ये दिवाना,

हारे को दिया सहारा, तूने अपना नाम कमाया,

जब पड़ी जरूरत तेरी.....

तेरा उपकार है बाबा, चरणों में है बिठाया,

"सत्यम"कहे ये दिल से, तू धीरज हमें बंधाता,

तेरे बिन ऐ मेरे बाबा, हम जी ना सकेंगे दुबारा,

जब पड़ी जरूरत तेरी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।