गुरु जी कुछ ज्ञान बताएँगे

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बहना चलो गुरुजी के पास,

गुरुजी कछु ज्ञान बताएंगे,

ज्ञान बताएंगे, गुरुजी कछु ज्ञान बताएंगे,

बहना चलो गुरुजी के पास,

सखियों चलो गुरुजी के पास.....

मां के जाए भैया भतीजे,

वह भी काम नहीं आएंगे,

बहना देंगे चोचिक भात,

बाद में ताने मारेंगे,

ताने मारेंगे, बाद में ताने मारेंगे,

बहना चलो गुरुजी के पास......

सास की जाए देवर जेठ,

वह भी काम नहीं आएंगे,

बहना आधा लेंगे बांट,

बाद में लठ चलाएंगे,

लठ चलाएंगे, बाद में लठ चलाएंगे,

बहना चलो गुरुजी के पास......

कोख के जाए बेटी बेटा,

वह भी काम नहीं आएंगे,

बहना सारा लेंगे छीन,

बाद में धक्के मारेंगे,

धक्के मारेंगे, बाद में धक्के मारेंगे,

बहना चलो गुरुजी के पास......

सास के जाए पति हमारे,

वह भी काम नहीं आएंगे,

बहना अधभर देंगे छोड़,

फिर मिलने नहीं आएंगे,

नहीं आएंगे, फिर मिलने नहीं आएंगे,

बहना चलो गुरुजी के पास......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।