मेरे मोहन छोटा सा रूप दिखाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिखाना मेरे मोहन छोटा सा रूप, दिखाना.....

छोटे-छोटे शीश पर छोटा सा मुकुट है,

दिखाना मेरे मोहन भक्तों को दर्शन दिखाना,

दिखाना मेरे मोहन छोटा सा रूप दिखाना......

छोटे-छोटे मुखड़े पर मोटी मोटी अखियां,

घुमाना मेरे मोहन भक्तों पर नजरें घुमाना,

दिखाना मेरे मोहन छोटा सा रूप दिखाना......

लाल लाल होठों पे बास की बसूरिया,

बजाना मेरे मोहन अंगना में मुरली बजाना,

दिखाना मेरे मोहन छोटा सा रूप दिखाना......

छोटे छोटे हाथों में छोटी सी उंगलियां,

उठाना मेरे मोहन उंगली पर गिरवर उठाना,

घुमाना मेरे मोहन उंगली पर चक्कर घुमाना,

दिखाना मेरे मोहन छोटा सा रूप दिखाना......

छोटे छोटे पैरों में बजनी सी पायलिया,

लगना मेरे मोहन अंगना में ठुमका लगाना,

दिखाना मेरे मोहन छोटा सा रूप दिखाना.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।