मुझे श्याम नाम धुन लागी आज

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे श्याम नाम धुन लागी आज,

सत्संग में म्हारो मन लागे,

हरि चरणों में रम जाऊं आज,

सत्संग में म्हारो मन लागे......

मैं तो मोह माया को त्यागु आज,

सत्संग में मैं जाऊं आज,

ऐसी लगन राम संग लागी आज,

सत्संग में म्हारो मन लागे......

भव बंधन जग के छूटे आज,

जीवन सफल बनाऊ आज,

हरि चरणों में रम जाऊं आज,

सत्संग में म्हारो मन लागे......

गुरु अंदर के पट खोलो आज,

बिन सत्संग रह ना पाऊंगा आज,

हरी नाम बिना नहीं दूजा काज,

सत्संग में म्हारो मन लागे......

मेरे रोम रोम में बस गए श्याम,

लोक लाज सब छोड़ी आज,

मेरे सपने में श्याम जी पधारे आज,

सत्संग में म्हारो मन लागे......

मेरे जन्म जन्म की मिट गई प्यास,

हरि दर्शन से खुल गए भाग,

मेरा जीवन सफल बना दिया आज,

सत्संग में म्हारो मन लागे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।