ये खाटूवाला मेरा है खाटू मेरा ठिकाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये खाटूवाला मेरा है, मेरा है, खाटू मेरा ठिकाना,

ये लीले वाला मेरा है मेरा है, खाटू मेरा ठिकाना,

ये खाटूवाला मेरा है............

पकड़ी है जबसे इसने कलाई,

लाज पे आंच नहीं मेरे आई,

ये रखवाला मेरा है, मेरा है, खाटू मेरा ठिकाना,

ये खाटूवाला मेरा है............

रहता मेरे संग ये हर कदम पे,

अपनी नज़र रखता है ये हम पे,

ये प्रतिपाला मेरा है मेरा है, खाटू मेरा ठिकाना,

ये खाटूवाला मेरा है............

ये मुझसे ज़्यादा मेरे बारे में सोचे,

हाथो सो खुद मेरे आंसू ये पोंछे,

ये दिलवाला मेरा है, मेरा है, खाटू मेरा ठिकाना,

ये खाटूवाला मेरा है............

कुंदन लगे अच्छा मुझको खाटू,

खुशिया और ग़म बाबा संग मैं बांटू,

ये बाबुल मेरा है, मेरा है, खाटू मेरा ठिकाना,

ये खाटूवाला मेरा है............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।