मेरी बहना स्वर्ग से आयो है विमान बुलावो आयो राम को

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मेरी बहना स्वर्ग से आयो है विमान,

बुलावो आयो राम को....

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो बेटा आऊ समझाएं,

मेरे बेटा मिल जुलकर करियो हिस्सा बांट,

बुलावो आयो राम को.....

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो बहुओं को आऊ समझाएं,

मेरी बहुओं मिल जुलकर करियो अपनों काम,

बुलावो आयो राम को....

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो बेटी को आऊं समझाए,

मेरी बेटी दोनों कुलों की रखना लाज,

बुलावो आयो राम को.....

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो पोते को आउ समझाएं,

मेरे पोते अपने बाबा को रखयों ध्यान,

बुलावो आयो राम को.....

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो स्वामी को आऊ समझाएं,

मेरे स्वामी मोतियन भरो मेरी मांग,

बुलावो आयो राम को.....

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो सखियों को आऊ समझाए,

मेरी सखियों सत्संग में रखना मेरा ध्यान,

बुलावो आयो राम को.....

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो गुरुवर करियाहूं बात,

मेरे सतगुरु कस के पकड़ना मेरा हाथ,

बुलावो आयो राम को......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।