मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की,

तेरे नाम की श्याम तेरे नाम की,

मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की.....

पहला रंग रंग दे मेरे कान्हा पहला रंग रंग दे,

काम क्रोध और लोभ मोह है वह हमसे दूर हो जाए,

सोना चांदी हीरा मोती मन मेरा भटक ना पाए,

होश रहे ना मुझको कान्हा, सुबह शाम की,

मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की.....

दूजा रंग रंग दे मेरे कान्हा दूजा रंग रंग दे,

दीन दुखी का साथ निभाए सबको गले लगाएं,

भक्ति भाव में लगा रहे मन, ऐसे हम बन जाएं,

लगी रहे यह रटना मन में श्याम नाम की,

मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की......

तीजा रंग रंग दे मेरे कान्हा तीजा रंग रंग दे,

वह रसना मिल जाए भक्ति में जो मांगे सो पाए,

ऐसा भाग बदल दे कान्हा जन्म सफल हो जाए,

फिर मिल जाए मुक्ति मुझको स्वर्ग धाम की,

मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।