बाबा श्याम से मिलने तू चल खाटू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सच्चे मन से नाम श्याम का बोले जा तू,

बाबा ऐसी महर करेंगे, तेरे बिगड़े काम बनेंगे,

यही कहेगा तू......

चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू.....

मेरे जब हालात बुरे थे कोई मेरे साथ ना आया,

रिश्ते नाते यार पुराने सबने ही मुझको ठुकराया,

जिस दिन से मैं खाटू आया, बाबा ने मुझको अपनाया,

अब मैं यही कहूं.........

चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू......

सारी दुनिया से जो हारे, उनको देता श्याम सहारे,

आया जो भी श्याम द्वारे हो गए उनके वारे न्यारे,

हारे का है श्याम सहारा, सारे भक्तों का है प्यारा,

मैं तो यही कहूं.............

चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू......

खाटू ऐसा धाम निराला जाए कोई किस्मत वाला,

सोये भाग जगा दे बाबा, खुल जाये तक़दीर का ताला,

खाटू का तू टिकट कटा ले तू भी किस्मत को आज़मा ले,

चिंता ना कर तू..........

चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।