ऐसा चढ़ गया श्याम का रंग

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऐसा चढ़ गया, श्याम का रंग,

मैं तो हो गया मस्त मलंग.....

श्याम ने तन मन में रंग डाल दिया,

अपने रंग में रंग डाला,

कहती है दुनिया मुझे,

ये तो है श्याम वाला,

श्याम के, श्याम के होके संग,

मैं तो हो गया मस्त मलंग.....

भगतो को ऐसा करिश्मा साई ने ऐसा दिखाया,

सापो को भी श्याम सुंदर ने, फूलो की माला बनाया,

सब देख के, सब देख के हो गए दंग,

मैं तो हो गया मस्त मलंग.....

श्याम ने ऐसी पिलाई, देता है दिल ये दुहाई,

श्याम से जाम मिला है, क्या खूब ये किस्मत पायी,

अब रंग में, अब रंग में ना डालो भंग,

मैं तो हो गया मस्त मलंग.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।