तेरा सहारा है श्यामा तेरा सहारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा सहारा है श्यामा, तेरा सहारा है,

हारा वाले तुमको भक्त पुकार रहा है,

तेरा सहारा है श्यामा, तेरा सहारा है.....

जीवन की नईया है श्यामा बेड़ा पार लगाओ,

मैं मुर्ख अज्ञानी श्यामा, मुझको राह दिखाओ,

संत और फ़क़ीर ने श्याम को श्रेष्ठ माना है,

तेरा सहारा है श्यामा, तेरा सहारा है......

तेरी शरण में आयी हु ओ मेरे कृष्ण कन्हैया,

महिमा अपरम्पार है आपकी मेरे कृष्ण कन्हैया,

भक्तो के लिए श्यामा आप ही प्यारे है,

तेरा सहारा है श्यामा, तेरा सहारा है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।