किस्मत में मेरी लिख दे एक बार सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किस्मत में मेरी लिख दे एक बार सांवरे,

रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे......

परिवार मिले मुझे ऐसा जो तेरी महिमा गाये,

औलाद मिले मुझे ऐसी जो तेरे भजन सुनाये,

मुझे रोज सवेरे हो तेरा दीदार संवारे,

रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे......

ना सोना चांदी मांगू, ना मांगू हीरे मोती,

बस साथ रहे ये अपना तू रहे हमेशा साथी,

अब हाथ में अपना लेले, मेरा हाथ सांवरे,

रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे.....

हर दिन मैं गोकुल आऊ,

तेरे नए नए भजन सुनाऊ,

करके दर्शन मैं तेरा, तेरे चरणों में खो जाऊ,

भक्तों की पूरी करदे तू आस सांवरे,

रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।