बाला जी मोसे यू बोले

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बाला जी मोसे यू बोले यू बोले तने मालामाल करा दूं....

बढ़िया सी तेरी कोठी बनवा दूं,

शीशे की वा में खिड़की लगवा दूं,

फिर बाबा यू बोले यू बोले मेरा मीठा मीठा भोग,

बाला जी मोसे यू बोले यू बोले तने मालामाल करा दूं....

तेरे अंगना में भूरी भैंस बंधा दूं,

दूध दही की मौज करा दूं,

फिर बाबा यू बोले यू बोले मेरी देसी घी की ज्योत,

बाला जी मोसे यू बोले यू बोले तने मालामाल करा दूं....

तेरे बेटे की नौकरी लगा दूं,

हर महीने उसकी तनखा बढ़ा दूं,

फिर बाबा यू बोले यू बोले मेरा सवामणि का भोग,

बाला जी मोसे यू बोले यू बोले तने मालामाल करा दूं....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।