तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना,

दरबार मैया खुला रखना दरबार मैया खुला रखना,

सुन भक्तों की पुकार.....

तेरे दर मैया कैसे आऊ,

तेरी चौकी घर में सजाऊ,

भवन सजाए रखना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

टीका तुमको कैसे लंगाऊ,

बिंदिया लगाए रखना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

हरवा तुमको कैसे पहनाऊ,

फूलों से सजी रहना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

कंगना तुमको कैसे पहनाऊ,

चूड़ियां तुमको कैसे पहनाऊ,

मेहंदी लगाए रखना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

पायल तुमको कैसे पहनाऊ,

महावर लगाए रखना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

लहंगा तुमको कैसे पहनाऊ,

चुनरी तुम ओढ़े रखना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

ध्वजा नारियल कैसे चढ़ाऊं,

नजर कृपा की रखना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

हलवे का भोग तुम्हें कैसे लगाऊं,

कंदमूल खाना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

तेरे भवन पर कैसे आऊं,

भजन कीर्तन कैसे सुनाऊं,

कष्ट मिटाती रहना दरबार मैया खुला रखना,

तुम सुन भक्तों की पुकार दरबार मैया खुला रखना......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।