मेरे वीर बली हनुमान रखते सबका ध्यान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे वीर बली हनुमान,

रखते सबका ध्यान,

भक्त श्री राम के है.....

श्री राम के सेवक ये,

नहीं करते अभिमान,

भक्त श्री राम के है.....

रोम रोम राम इनके,

राम नाम ये जपते,

प्रभु की सेवा करते है,

शरण में इनकी रहते,

भक्ति है इनकी शान,

नहीं करते अभिमान,

भक्त श्री राम के है.....

सारे तन सिंदूर लगाए,

उम्र बढ़ाये प्रभु की,

एक ज़रा सी बात पर,

सीना फाड़ दिखाए,

नहीं करते घुमान,

नहीं करते अभिमान,

भक्त श्री राम के है.....

राम नाम को जपले प्यारे,

तू मुक्ति पा जायेगा,

शरण में आजा इनके,

साथ नहीं कुछ जाएगा,

पुरे होंगे अरमान,

नहीं करते अभिमान,

भक्त श्री राम के है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।