दर्श दिखाओ बाला जी

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

कब से राह निहारु मैं, आओ बाला जी,

दर्श दिखाओ बाला जी हो दर्श दिखाओ बाला जी.....

जिसके रक्षक तुम हो बजरंग,

कोई भी मार सके ना,

जिसपे कर देते हो दया तुम,

कभी वो हार सके ना,

मेरे भी बिगड़े बना दो काम बाला जी,

दर्श दिखाओ बाला जी हो दर्श दिखाओ बाला जी.....

तेरे नाम से संकट भागे,

नाम बड़ा है तेरा,

मेरे संकट दूर करो,

ना काम बड़ा है मेरा,

सुबह शाम रटता रहु तेरा नाम बाला जी,

दर्श दिखाओ बाला जी हो दर्श दिखाओ बाला जी.....

लाखो करोड़ो भगत है तेरे,

जय जय तेरी होती,

‘लकी’ ने अपने मन में है,

तेरी जगाई ज्योति,

राम नाम करता रहता हो ध्यान बाला जी,

दर्श दिखाओ बाला जी हो दर्श दिखाओ बाला जी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।