किस्मत में मेरी लिख दे एक बात सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किस्मत में मेरी लिख दे एक बात सांवरे,

रहे जनम जनम का तेरा मेरा साथ सांवरे.....

परिवार मिले मुझे ऐसा जो तेरी महिमा गाए,

औलाद मिले मुझे ऐसी जो तेरे भजन सुनाए,

मुझे रोज सवेरे तेरा हो दीदार सांवरे,

रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे....

ना सोना चांदी मांगू नहीं रे मोती मांगो,

बस साथ मिले मुझे तेरा बस साथ तेरा ही मांगू,

तु हाथ में अपने ले ले मेरा हाथ सांवरे,

रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे.....

एक दिन वृन्दावन मैं आऊं तेरे नए-नए भजन सुनाऊ,

कर के दर्शन मैं तेरा तेरे चरणों में खो जाऊं,

भक्तों की पूरी कर दे तू आज सांवरे,

रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।