तेरी कृपा से ही सारा जग काम करता

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कृपा से ही सारा जग काम करता,

तेरी शक्ति से ही सूरज और चाँद चढ़ता,

तेरी कृपा से ही सारा जग......

तु ही सृष्टि का चक्र चलाती है,

और भक्तों का मान बढ़ाती है,

तेरा नाम हो जहाँ वहाँ न पाप रहता,

जर्रा जर्रा जर्रा तेरी जय जय कार करता,

तेरी कृपा से ही सारा जग.......

तुम्हे भूल के कष्ट उठाते है,

तब शरण मे तेरी हम आते है,

तेरा नाम हो जहाँ वहाँ न पाप रहता,

जर्रा जर्रा जर्रा तेरी जय जय कार करता,

तेरी कृपा से ही सारा जग......

तुम्हे भूल के भी स्वीकारे हम,

तू है माता और पुत्र तुम्हारे हम,

तेरा नाम जहाँ रहता वहाँ न पाप रहता,

जर्रा जर्रा जर्रा तेरी जय जय कार करता,

तेरी कृपा से ही सारा जग.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।