दुखों ने घेर लिया भक्त तेरा घबराया है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दुखो ने घेर लिया भक्त तेरा घबराया है,

जय जय माँ

मैया खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है,

मैया खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है,

दुखो ने घेर लिया.....

तेरे दर दा रस्ता भूला क्या अनहोनी होई,

क्या अनहोनी होई

चारो ओर अन्धेरा छाया माँ आज बचा ले कोई,

आज बचा ले कोई

तुझे सबने दीन दयालु तारनहार बताया है,

मैया खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है,

दुखो ने घेर लिया......

गहरा ससांर समुन्द्र जीवन नाव पुरानी,

जीवन नाव पुरानी

डगमग डगमग डोल रही है सुन ले मात भवानी,

सुन ले मात भवानी

सब पापीयो का बेड़ा तुने पार लगाया है,

मैया खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है,

दुखो ने घेर लिया......

कर आये पाप पुराने माँ अब तो बनो सहाई,

अब तो बनो सहाई

भाई बन्धु कुटुम्भ कबीला सभी ने आँख दिखाई,

सभी ने आँख दिखाई

अब तेरा सहारा मैया तीनो लोको ने पाया है,

मैया खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है,

दुखो ने घेर लिया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।