मेरे प्यारे श्याम तेरा दर्शन पाना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझको हारा वाले तेरे दर पे आना है,

मेरे प्यारे श्याम तेरा दर्शन पाना है,

कलयुग में मेरे श्याम जी ने डंका बजाना है,

मुझको श्याम तेरा सोणा दर्शन पाना है....

जग का ठुकराया मैं श्याम आया तेरे द्वारे,

हाथ पकड़ के पार लगादे नैया मेरी किनारे,

इतनी सी बस चाह मेरी, तुझे अपना बनाना है,

मेरे प्यारे श्याम तेरा दर्शन पाना है......

मेरे प्यारे श्याम अब सुन लो विनय हमारी,

सबकी तुम सुनते हो कब आएगी मेरी बारी,

तेरे रंग में दाता मुझको तो रंग जाना है,

मेरे प्यारे श्याम तेरा दर्शन पाना है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।