शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे,

किसकी झोली माँ देगी भर किसी को खबर ना लगे,

शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे......

सब के भाग्य जगाने वाली,

मैया मेरी शेरोंवाली,

देखो आ गई है मेरे घर किसी की नजर ना लगे,

शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे.......

भूखे को है रोटी देती,

निर्बल को माँ बल है देती,

तुमसे माँगे हम भक्ति का वर किसी की नजर ना लगे,

शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे......

भक्तो ने तेरा भवन बनाया,

अपने घर में तुम्हे बुलाया,

मैया आ गई है शेर पे चढ़ किसी की नजर ना लगे,

शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे.......

शेरोवाली शेर पे आजा,

भक्तो को तू दर्श दिखा जा,

आज सबकी तू झोली भर किसी की नजर ना लगे,

शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे.......

चरणों की माँ भक्ति दे दो,

भक्ति दे दो शक्ति दे दो,

आज सब पे तू कृपा कर किसी की नजर ना लगे,

शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।