तेरे प्रेमियों ने श्यामा तुमको पुकारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे प्रेमियों ने श्यामा तुमको पुकारा है,

कहां हो मेरे श्याम हमें तेरा सहारा है,

तेरे प्रेमियों ने श्यामा तुमको पुकारा है......

दरबार निराला है, श्याम दिल वाला है,

बस तुमसे मांगे ये, तू देने वाला है,

जो जग से हार गये, उसे तुमने तारा है,

तेरे प्रेमियों ने श्यामा तुमको पुकारा है......

भक्तो के सारे गम तुम पल में मिटाते हो,

मजधार में नइयाँ है ओ बड़ी दूर किनारा है,

तेरे प्रेमियों ने श्यामा तुमको पुकारा है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।