कलयुग में है नाम प्यारा खाटू वाले का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कलयुग में है नाम प्यारा खाटू वाले का,

सारे जगा में डंका बाजे मेरे खाटू वाले का.....

रींगस से चल पैदल आते तेरे भक्त प्यारे,

हाथों में निशान उठाये लाये तेरे जैकारे,

हर एक प्रेमी हुआ दीवाना श्याम प्यारे का,

सारे जगा में डंका बाजे मेरे खाटू वाले का......

सेठों का वो सेठ कहावे मेरा खाटूवाला,

एक मिनट में खोल है देता बंद किस्मत का ताला,

एक बार बस बोल के देखो नाम प्यारे का,

सारे जगा में डंका बाजे मेरे खाटू वाले का......

खाटू में दरबार तुम्हारा आये भक्त प्यारे,

कढ़ी कचोरी खाते खाते लेते बड़े नज़ारे,

कुश कन्हैया कीर्तन करता श्याम प्यारे का,

सारे जगा में डंका बाजे मेरे खाटू वाले का......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।